CG Murder Case: रामसागर पारा में युवक की हत्या, इलाके में तनाव का माहौल, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Ads

CG Murder Case: शहर के रामसागर पारा में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

  • Reported By: dhiraj dubay

    ,
  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 11:52 AM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 11:55 AM IST

CG Murder Case/Photo Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रामसागर पारा में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक रवि यादव की पीट-पीटकर हत्या
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित गंगवानी और महेंद्र गंगवानी को गिरफ्तार कर लिया
  • पांच अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

CG Murder Case: कोरबा शहर के रामसागर पारा में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक रवि यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं वारदात के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की है।

आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

CG Murder Case जानकारी के मुताबिक, रविवार रात क्षेत्र में विवाद की सूचना के बाद कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान झगड़े को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे रवि यादव पर भी हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से रवि की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी समेत कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आई और देर रात मुख्य आरोपी हर्षित गंगवानी और महेंद्र गंगवानी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

 

क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात

CG Murder Case वहीं मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने करीब पांच अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।

दहशत का माहौल

CG Murder Case अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद का मामला सामने आया है, हालांकि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद रामसागर पारा क्षेत्र में दहशत का माहौल है, पुलिस पूरी तरह सतर्क है और मामले की लगातार निगरानी कर रही है।

ये भी पढ़ें

कोरबा में हत्या की यह घटना कहां हुई?

यह घटना कोरबा शहर के रामसागर पारा इलाके में हुई।

मृतक की पहचान क्या है?

मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है, जो विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे थे।

पुलिस ने किन आरोपियों को गिरफ्तार किया है?

पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित गंगवानी और महेंद्र गंगवानी को गिरफ्तार किया है, जो रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?

प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद का मामला सामने आया है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई क्या है?

पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।