Reported By: Satish gupta
,Action against Sand Smugglers in Chhattisgarh || Image- IBC24 News File
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है। (Action against Sand Smugglers in Chhattisgarh) इसी बीच जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल (IAS) के निर्देशानुसार केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रविवार को दबिश दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
खनिज विभाग की टीम ने तहसील केल्हारी के दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा और हसदेव नदी के किनारे बने दो अस्थायी रेत भंडारण स्थलों की जांच की। जांच के दौरान ड्रोन सर्वे के माध्यम से वहां रखी रेत की मात्रा का मापन किया गया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
दिए गए निर्देश अनुसार, राज्य के विभिन्न जिले के पहुंच विहीन क्षेत्र एवं अवैध रेत उत्खनन क्षेत्रों का चिन्हांकन कर हाईटेक ड्रोन के माध्यम से निगरानी किया जा रहा है ताकि अवैध रेत खनन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। (Action against Sand Smugglers in Chhattisgarh)जांच में केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुंक्त जांच टीम एवं जिला स्तरीय टीम उपस्थित रहे।
बता दें कि, कोरिया में रेत विवाद में सामने आये वारदात के बाद छत्तीसगढ़ में रेत के कारोबार पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर में रेत माफिया के खिलाफ रविवार को जिला प्रशासन ने तगड़ा एक्शन लिया है। हां रेत का अवैध उत्खनन करते 6 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इसके साथ ही खनिज अधिनियम के तहत भी आगे कार्रवाई करने की बात जिला प्रशासन ने कही है।
बलरामपुर कलेक्टर के निर्देश पर खनिज और राजस्व की टीमें नदियों, नालों में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान सेंदुर नदी से अवैध रेत का परिवहन करते 6 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। (Action against Sand Smugglers in Chhattisgarh)खनिज विभाग ने ट्रैक्टर जब्त करने के बाद सभी ट्रैक्टरों को जिला प्रशासन को सौंप दिया है। खनिज विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसी तरह की कार्रवाई महीने की शुरुआत में गरियाबंद जिले में भी देखने को मिली थी। खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देशानुसार केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने इसी महीने के 08 जून को औचक निरीक्षण के दौरान जिला गरियाबंद के तहसील राजिम अंतर्गत ग्राम कुरुसकेरा स्थित पैरी नदी में गौण खनिज साधारण रेत के अवैध उत्खनन एवं मशीनों के माध्यम से नियम विरुद्ध रेत उत्खनन का मामला पाया था।
जांच के दौरान खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई करते हुए तीन चैन माउंटेन मशीनों को जप्त कर सील किया गया। साथ ही खदान संचालक एवं मशीन मालिकों को जवाब प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। (Action against Sand Smugglers in Chhattisgarh) इसके अतिरिक्त अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक हाईवा वाहन को भी जप्त कर राजिम थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया था। इस पूरे कार्रवाई के दौरान केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम तथा जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम उपस्थित थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा खनिज संपदा के नियमानुसार उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। खनिज साधन विभाग के सचिव ने कहा कि प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी की जा रही है। विभागीय अमला एवं उड़नदस्ता दलों को नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी
कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता
सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की
छत्तीसगढ़ : आईएसआई के साथ संपर्क के आरोप में पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार
बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई
‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री