नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में वैध मतों को अवैध ठहराने की कोशिश की जा रही है, जिसे रोका जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि आयोग इस मामले पर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दे।
पत्र में खरगे में कहा, ‘‘यह चुनाव की शुचिता में हस्तक्षेप करने का एक स्पष्ट प्रयास है और इसे ईसीआई द्वारा तुरंत रोका/समाधान किया जाना चाहिए। इसके अलावा, हमारे वैध मतों को अमान्य ठहराने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, जो स्पष्ट रूप से प्रक्रिया को कलंकित करने/उसे पटरी से उतारने का एक प्रयास है।’’
हरियाणा में दो सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा नांदल का समर्थन कर रही है। नांदल ने 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे।
भाषा हक हक नरेश
नरेश