धर्म संसद में बोले मोहन भागवत मंदिर वहीं बनेगा, उन्ही पत्थरों से बनेगा और कुछ नहीं बनेगा

धर्म संसद में बोले मोहन भागवत मंदिर वहीं बनेगा, उन्ही पत्थरों से बनेगा और कुछ नहीं बनेगा

धर्म संसद में बोले मोहन भागवत मंदिर वहीं बनेगा, उन्ही पत्थरों से बनेगा और कुछ नहीं बनेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: November 24, 2017 11:11 am IST

 

उड़पी। शुक्रवार से कर्नाटक के उड़ुपि में शुरू हुई धर्म संसद में देशभर के धर्म गुरू एकत्र हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योग गुरू बाबा रामदेव, श्री श्री रवि शंकर और आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत जैसे कई बडे़ नाम धर्म संसद में भाग ले रहे है। तीन दिन तक चलने वाली धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण, धर्मातरण और गौ रक्षा जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। धर्म संसद को संबोधित करते हुए कहा कि “राम जन्म भूमि पर राम मंदिर ही बनेगा और कुछ नहीं बनेगा, उन्ही पत्थरों से बनेगा, उन्ही की अगुवाई में बनेगा जो इसका झंडा उड़ाकर पिछले 20-25 सालों से इसके पिछे चल रहे है“।

आपको बता दे की राम जन्मभूमि को लेकर 5 दिसंबर को उच्चतम न्यायालय में अंतिम सुनवाई होना है। लेकिन धर्मसंसद में दिए गए भागवत के इस बयान के बाद इसके अलग ही मायने निकाले जा रहे है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर के उपर एक भगवा झंडा बहुत लहराता दिखाई देगा। इतना ही नहीं संघ प्रमुख ने गोरक्षकों का बचाव करते हुए कहा कि कुछ लोग गोरक्षकों को बेवजह बदनाम कर रहे है। हमें गायों की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने ही होंगे। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में