रांची में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की

रांची में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की

रांची में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की
Modified Date: March 31, 2026 / 11:40 am IST
Published Date: March 31, 2026 11:40 am IST

रांची, 31 मार्च (भाषा) झारखंड के रांची जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को सोनाहातू थाना क्षेत्र के लापुंगडीह गांव में हुई। मृतका की पहचान गांगी देवी (35) और आरोपी की पहचान चितरंजन सिंह मुंडा (40) के रूप में हुई है।

सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने कहा, ‘आरोपी अपराध करने के बाद से फरार है। उसने किसी बात पर हुए विवाद के बाद महिला की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है।’

उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड को अपराध स्थल से बरामद कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है तथा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में