रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला

रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला

रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला
Modified Date: March 6, 2026 / 07:57 pm IST
Published Date: March 6, 2026 7:57 pm IST

रांची, छह मार्च (भाषा) रांची पासपोर्ट कार्यालय को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। इससे पहले पिछले महीने सिविल कोर्ट और जिलाधिकारी कार्यालय को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रातू रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय परिसर की गहनता से तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला जिससे कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली।

कोतवाली के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सॉय ने बताया कि ईमेल से मिली धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया, लेकिन तलाशी अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम और साइबर प्रकोष्ठ की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

फरवरी में रांची सिविल कोर्ट को दो बार ईमेल से धमकी मिली थी, जबकि जिलाधिकारी कार्यालय को भी इसी तरह का ईमेल प्राप्त हुआ था।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में