Schools Closed News: राजधानी के स्कूलों को लेकर जारी हुआ नया आदेश,14 जनवरी तक प्रशासन ने घोषित की छुट्टियाँ, बड़ी कक्षाओं के लिए बदल गया समय

रांची में गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के चलते कक्षा 6वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि 7वीं से 12वीं की पढ़ाई सुबह 10 बजे शुरू होगी। IMD ने 13 से 16 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Schools Closed News: राजधानी के स्कूलों को लेकर जारी हुआ नया आदेश,14 जनवरी तक प्रशासन ने घोषित की छुट्टियाँ, बड़ी कक्षाओं के लिए बदल गया समय

Schools Closed News/ Image Source : File

Modified Date: January 12, 2026 / 02:57 pm IST
Published Date: January 11, 2026 2:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रांची में कक्षा 6वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • 7वीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे।
  • IMD ने 13 से 16 जनवरी के लिए झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में गिरते तापमान और ठंडी हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रांची जिला प्रशासन ने कक्षा  6वीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है (schools closed till 14 January ) वहीं कक्षा 7वीं से 12वीं तक के छात्रों के स्कूल के टाइमिंग को बदलकर 10 बजे कर दिया गया है।

6वीं तक बंद, 7वीं से 12वीं सुबह 10 बजे शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को यह निर्णय लिया गया कि छोटे बच्चों के लिए स्कूल फिलहाल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, बड़े छात्रों यानी कक्षा 7वीं से 12वीं की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए स्कूल खुलने का समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया है (school timing change order )। रांची जिले में स्कूलों को पहले 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था, जिसे बाद में 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था।

इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की आशंका के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।  खासकर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में भीषण शीतलहर की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने अभिभावकों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।  (Ranchi School Closed )बढ़ते ठंड को देखते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 14 जनवरी के बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा कर आगे का फैसला लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.