रांची में एक छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला

Ads

रांची में एक छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 01:01 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 01:01 PM IST

रांची, 27 फरवरी (भाषा) झारखंड में रांची के एक निजी कॉलेज की छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात अंगारा थाना क्षेत्र में घटी।

पुलिस ने कहा कि मृतका की पहचान सरायकेला जिले की निवासी संजना हेम्ब्रोम (20) के रूप में हुई है, जो बी.कॉम की प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

अंगारा थाने के प्रभारी अधिकारी गौतम कुमार राजवार ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच से आत्महत्या का मामला सामने आया है। अब तक उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’

पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मृतका के माता-पिता रांची पहुंच चुके हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या नोमान

नोमान