जालना में कपड़े की दुकान से तलवारें जब्त; मालिक गिरफ्तार

Ads

जालना में कपड़े की दुकान से तलवारें जब्त; मालिक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 03:14 PM IST

जालना, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के जालना शहर में पुलिस ने कपड़े की एक दुकान से 21 छोटी और बड़ी तलवारें जब्त की हैं और उसके मालिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने आधी रात के आसपास महावीर चौक इलाके में स्थित दुकान पर छापा मारा और हथियार बरामद किए।

उन्होंने बताया कि अजंता नगर निवासी मालिक मनीष निलहानी (43) को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस बात की जांच चल रही है कि उसने तलवारें क्यों और कहां से प्राप्त की थीं।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा