रंगासामी ने पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Ads

रंगासामी ने पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 10:36 AM IST

चेन्नई, 13 मई (भाषा) वरिष्ठ नेता और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के संस्थापक एन. रंगासामी ने पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली।

क्षेत्रीय पार्टी (एआईएनआरसी) नेता मल्लाडी कृष्णा राव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ए. नमस्सिवायम ने भी एआईएनआरसी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंगासामी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली।

राव ने तेलुगु भाषा में शपथ ली और वह यानम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। यामन, आंध्र प्रदेश में स्थित पुडुचेरी का क्षेत्र है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष भी मंच पर मौजूद रहे।

राजग ने केंद्र शासित प्रदेश में नौ अप्रैल को हुए चुनाव में जीत के साथ ही एक बार फिर सत्ता हासिल की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था।

भाषा यासिर वैभव

वैभव