Wedding Invitation Scam: एक मैसेज, एक क्लिक और खाली हो गया बैंक अकाउंट! WhatsApp पर आया शादी का कार्ड और मिनटों में उड़ गए 5 लाख रुपये, पुलिस भी हैरान!

Ads

Wedding Invitation Scam: एक व्यक्ति को WhatsApp पर एक मैसेज मिला, जिसमें शादी समारोह का निमंत्रण भेजा गया था। संदेश में इसे एक आम निमंत्रण बताया गया था। इसी पर भरोसा करके पीड़ित ने मैसेज खोल दिया। जिसके बाद वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया और लाखों का नुकसान हो गया।

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 12:51 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 12:51 PM IST

(Wedding Invitation Scam/ Image Credit: Pixabay)

HIGHLIGHTS
  • WhatsApp Wedding Invite Scam का बड़ा मामला सामने आया
  • एक शादी के नकली मैसेज से बिजनेसमैन को भारी नुकसान हुआ
  • APK फाइल डाउनलोड करते ही फोन हैक हो गया

Wedding Invitation Scam: आजकल ऑनलाइन ठगी के तरीके पहले से ज्यादा चालाक और खतरनाक हो गए हैं। साइबर अपराधी लोगों के भरोसे और भावनाओं का फायदा उठाकर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है। जहां एक बिजनेसमैन को WhatsApp पर आए शादी के निमंत्रण ने लाखों रुपये का नुकसान करा दिया।

शादी का नकली इनवाइट बना जाल

रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु के एक 42 वर्षीय कारोबारी को WhatsApp पर एक मैसेज मिला। जिसमें शादी समारोह का निमंत्रण दिया गया था। मैसेज में लिखा था कि पूरी जानकारी देखने के लिए साथ में भेजी गई फाइल डाउनलोड करें। यह मैसेज बिल्कुल असली शादी के कार्ड जैसा दिख रहा था। इसलिए व्यक्ति को कोई शक नहीं हुआ। इसी भरोसे का फायदा साइबर ठगों ने उठाया।

APK फाइल से हुआ साइबर अटैक

मैसेज के साथ एक APK फाइल भेजी गई थी जो Android ऐप इंस्टॉल करने के लिए इस्तेमाल होती है। जैसे ही पीड़ित ने यह फाइल डाउनलोड की और जरूरी परमिशन दी उसके फोन में एक खतरनाक ऐप इंस्टॉल हो गया। इस ऐप ने मोबाइल की कई सुविधाओं तक पहुंच बना ली। जिसमें बैंकिंग ऐप, UPI, कैमरा और निजी डेटा शामिल था। इसके बाद ठगों को पूरा कंट्रोल मिल गया।

कुछ ही मिनटों में खाली हुआ अकाउंट

रिपोर्ट के मुताबिक सुबह करीब 4:45 बजे से 4:54 बजे के बीच पीड़ित के बैंक खाते से कई UPI ट्रांजैक्शन किए गए। कुछ ही मिनटों में लगभग 5,00,440 रुपये निकाल लिए गए। सबसे बड़ी समस्या यह रही कि पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब बैंक से पैसे कटने के मैसेज आने लगे।

पुलिस जांच और बचाव के उपाय

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह किसी बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि WhatsApp पर आने वाली अनजान APK फाइल को कभी डाउनलोड नहीं करना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक या ऐप को अनुमति देने से पहले उसकी जांच करना बेहद जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:

WhatsApp Wedding Invite Scam क्या है?

यह एक साइबर फ्रॉड है जिसमें शादी के निमंत्रण के नाम पर APK फाइल भेजकर फोन हैक किया जाता है।

इस मामले में कितना नुकसान हुआ?

पीड़ित के बैंक खाते से लगभग ₹5,00,440 रुपये निकाल लिए गए।

फोन कैसे हैक हुआ?

जैसे ही पीड़ित ने APK फाइल डाउनलोड की, उसके फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो गया।

क्या यह मैसेज असली था?

नहीं, यह पूरी तरह फर्जी शादी का निमंत्रण था जो ठगों ने भेजा था।