नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत मिलता देख बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को शानदार जीत के लिए बधाई दी है। साथ कहा है कि हम आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करते हैं।
Prime Minister of Sri Lanka Ranil Wickremesinghe tweets, “Congratulations to #NarendraModi on a magnificent victory! We look forward to working closely with you.” (file pic) pic.twitter.com/J8W6EvgLVl
— ANI (@ANI) May 23, 2019
पढ़ें –दुर्ग से बघेल विजय की ओर, रायपुर से 75 हजार वोटों स…
इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस जीत को ऐतिहासिक बताया था। बीजेपी की बड़ी जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी का उन्होंने आभार जताया था। साथ ही देशवासियों का भी धन्यवाद किया था।
बता दें लोकसभा चुनाव की मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रूझानों में भाजपा को भारी बढ़त मिली है। बीजेपी ने 344 सीटों से आगे चल रही है। कांग्रेस दो अंक तक ही सिमट गई है। वहीं अन्य के खाते में 111 सीटें जाते दिख रही है।
पढ़ें- रुझानों में बीजेपी आगे, लेकिन कांग्रेस को अब भी है उम्मीद, कहा शाम 4 तक मोदी के नाम
भाजपा की ये बढ़त साल 2014 से भी बढ़कर है। नतीजों ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को भी पार कर दिया है। इस ऐतिहासिक बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं मानों पागल से हो गए हैं। दफ्तरों में ढोल नंगाड़ों के साथ मिठाई बांटी जा रही है। आतिशबाजी की जा रही है।
देखिए काउंटिंग की पल-पल अपडेट-