डॉक्टर बना हैवानः महिला को नींद की गोलियां देकर कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Ads

Raped the woman for several days by giving her sleeping pills

  •  
  • Publish Date - June 13, 2023 / 03:09 PM IST,
    Updated On - June 13, 2023 / 04:09 PM IST

Thane Crime News

नोएडा : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जनपद के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले एक चिकित्सक को एक महिला से कई बार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Read More : चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ हुआ और खतरनाक, इन जिलों में बरपाएगा कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट 

थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि एक महिला ने थाने में बीती रात रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरौला गांव में एक अस्पताल के संचालक डॉ. हरिओम से उसकी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि चिकित्सक ने उसे नोएडा बुलाया तथा नींद की गोलियां देकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया।

Read More : फटाफट निपटा ले आधार कार्ड से जुड़ा ये काम, वरना भरना पड़ सकता है पैसा, 14 जून आखिरी तारीख 

चौधरी ने पीड़िता के हवाले से कहा कि बाद में बलात्कार का विरोध करने पर चिकित्सक ने उसके साथ मारपीट की तथा धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी से बताई तो उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने डॉक्टर की पत्नी, बेटी और उसके (बेटी के) दोस्त के खिलाफ भी मारपीट करने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने बीती रात घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।