Rapido Bike Taxi Ban Jammu: रैपिडो बाइक सेवा पर लगा बैन, सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़िए क्यों लिया गया ये फैसला
Rapido Bike Taxi Ban Jammu: जम्मू से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सस्ती और तेज मानी जाने वाली बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो पर प्रशासन ने अचानक बड़ा एक्शन लिया है।
rapido bike/ image source: rapido bike
- रैपिडो बाइक टैक्सी सेवा पर रोक
- जम्मू प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
- बिना लाइसेंस चल रही थी सेवा
Rapido Bike Taxi Ban Jammu: जम्मू से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सस्ती और तेज मानी जाने वाली बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो पर प्रशासन ने अचानक बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने रैपिडो की बाइक टैक्सी सेवा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि यह रोक रैपिडो की ऑटो या टैक्सी सेवा पर लागू नहीं होगी, जो पहले की तरह जारी रहेगी।
Rapido Bike Taxi Ban: रैपिडो बाइक टैक्सी सेवा पर रोक
परिवहन आयुक्त विशेष पाल महाजन ने रविवार को स्पष्ट किया कि रैपिडो के पास बाइक टैक्सी संचालन का वैध लाइसेंस नहीं है, जिसके चलते यह सेवा प्रदेश में नियमों के खिलाफ चल रही थी। उन्होंने बताया कि विभाग को इस सेवा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के अनुसार, बिना अनुमति के चल रही इस बाइक टैक्सी सेवा को अवैध माना गया है।
जानकारी के अनुसार, जम्मू में हजारों लोग रोजाना रैपिडो बाइक टैक्सी सेवा का उपयोग करते थे, क्योंकि यह सस्ती और समय पर गंतव्य तक पहुंचाने का एक आसान साधन माना जाता था। अब इस अचानक रोक से आम यात्रियों में निराशा देखने को मिल रही है।
Jammu Transport News: यात्रियों में अचानक निराशा फैली
परिवहन विभाग ने साफ किया है कि जो लोग इस सेवा का उपयोग कर रहे थे या राइडर के रूप में इससे जुड़े थे, वे अब अपने जोखिम पर ऐसा कर रहे थे। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर किसी प्रकार की दुर्घटना या कानूनी विवाद होता है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की खुद होगी।
परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अवैध सेवा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू की जाए। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की संभावना भी जताई गई है। हाल ही में ई-ऑटो और पेट्रोल ऑटो चालकों ने भी इस सेवा को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है।
- Pragya Singh Missing Case: ट्रेन में सोया पति जागा तो पत्नी गायब, अब अचानक आया बीवी का कॉल, खुद बताया कहां और किस हाल में है… पूरा मामला पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश
- Ambikapur Murder News: छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात, कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ को उतारा मौत के घाट, वजह जान चौंक जाएंगे आप
- Priests Employee Status and Minimum Wage: मंदिर के पुजारियों को मिलेगा ‘कर्मचारी’ का दर्जा और न्यूनतम वेतन?.. सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची ये मांग, जानें किसने दायर की याचिका
- JIO IPO Updates: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, Jio IPO के दौरान शेयर नहीं बेचेंगे मौजूदा निवेशक, क्या होने वाला है बड़ा धमाका?
- Mayawati on Yogi Cabinet Expansion: क्या BJP के करीब आ रही हैं मायावती?.. योगी कैबिनेट के विस्तार पर दिया बड़ा ये बयान, बताया, किसे मिलना चाहिए फायदा..
- West Bengal Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहली बैठक में लिए 6 महत्वपूर्ण फैसले, आयुष्मान से BNS लागू करने तक किए बड़े ऐलान, पढ़िए

Facebook


