रश्मिका मंदाना कूल्हे की चोट से उबरकर काम पर लौटने को तैयार

रश्मिका मंदाना कूल्हे की चोट से उबरकर काम पर लौटने को तैयार

रश्मिका मंदाना कूल्हे की चोट से उबरकर काम पर लौटने को तैयार
Modified Date: August 31, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: August 31, 2026 3:59 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) अभिनेत्री रश्मिका मंदाना कूल्हे की चोट से उबरने के बाद काम पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अभिनेत्री ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह जल्द ही अपना काम फिर से शुरू करेंगी।

उन्होंने लिखा, ‘मैं जल्द ही काम पर वापस लौट रही हूं और मुझे इन सभी (आराम के पलों) की बहुत याद आएगी।’

उन्होंने इस पोस्ट के साथ कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें अभिनेत्री पूजा करते, अपने पालतू कुत्ते के साथ समय बिताते और चित्र पहेलियों को सुलझाते हुए नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी चोट की जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया था कि आगामी फिल्म ‘मायसा’ के एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने कूल्हे में चोट आयी थी।

भाषा सुमित गोला

गोला


लेखक के बारे में