उत्तराखंड में बारिश का ‘रेड अलर्ट’, देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड में बारिश का ‘रेड अलर्ट’, देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड में बारिश का ‘रेड अलर्ट’, देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित
Modified Date: August 11, 2025 / 11:44 am IST
Published Date: August 11, 2025 11:44 am IST

देहरादून, 11 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद देहरादून तथा राज्य के कुछ और क्षेत्रों में सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया।

राज्य की राजधानी देहरादून में भी रविवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है और रिस्पना, बिंदाल सहित कई नदियां और बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं।

पुलिस ने बताया कि देहरादून के शांति विहार में लगातार बारिश से उफान पर आए एक नाले में दो बच्चे बह गए जिसमें से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे को बचा लिया गया।

रविवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया और आहिल (10) को बाहर निकाल लिया। हालांकि, नाले में बहे दूसरे बच्चे सलमान (11) का तत्काल पता नहीं चला और बाद में उसका शव मोथरोवाला के पास रिस्पना नदी से बरामद हुआ।

मौसम विभाग ने पूर्वाह्न पौने बारह बजे तक के लिए तीन घंटे में अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधमसिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर कहीं मध्यम से भारी तथा कहीं भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

इसे देखते हुए देहरादून तथा कुछ अन्य क्षेत्रों में 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के दौरान भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

राज्य सरकार ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा तथा भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

उधर, उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त धराली में भी बारिश के कारण राहत एवं बचाव अभियान में बाधा आ रही है।

भाषा दीप्ति खारी

खारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"