चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 33 लाख के पार पहुंचा

Ads

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 33 लाख के पार पहुंचा

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 12:14 AM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 12:14 AM IST

देहरादून, 13 मई (भाषा) उत्तराखंड में चार धाम तथा हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए बुधवार शाम तक 33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

प्रशासन द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन में जारी आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ के लिए 11,68,522 पंजीकरण, बदरीनाथ के लिए 10,19,560, गंगोत्री के लिए 5,90,295 और यमुनात्री के लिए 5,69,480 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा, 23 मई से शुरू होने वाली हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 48,428 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाया है।

इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ हुई थी । बाइस अप्रैल को केदारनाथ जबकि 23 अप्रैल को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोले गए थे ।

भाषा दीप्ति राजकुमार

राजकुमार