रेखा गुप्ता ने नीट पुनर्परीक्षा के सभी 97 केंद्रों के बाहर विशेष ‘कूलिंग जोन’ बनाने की घोषणा की

Ads

रेखा गुप्ता ने नीट पुनर्परीक्षा के सभी 97 केंद्रों के बाहर विशेष ‘कूलिंग जोन’ बनाने की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 06:32 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 06:32 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि दोबारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के राष्ट्रीय राजधानी स्थित सभी 97 केंद्रों के बाहर खास ‘कूलिंग जोन’ बनाए गए हैं।

गुप्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा के दिन किसी भी परिवार को आने-जाने, गर्मी या लंबे समय तक इंतजार करने से जुड़ी कोई अनावश्यक परेशानी न हो।’’

गुप्ता के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में नीट पुनर्परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब अभ्यर्थियों और उनके साथ आए परिवार के सदस्यों के लिए इंतजार करने की ऐसी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि नीट में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी 21 जून को बस परिचालक को अपना एडमिट कार्ड दिखाकर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं भी दीं।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश