रेखा गुप्ता ने बुराड़ी में जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

रेखा गुप्ता ने बुराड़ी में जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

रेखा गुप्ता ने बुराड़ी में जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
Modified Date: June 2, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: June 2, 2026 4:53 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को यहां बुराड़ी में जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ), वाहन निरीक्षण इकाई, वाहन प्रशिक्षण संस्थान और स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) का औचक निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने एटीएस के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा होना चाहिए।

गुप्ता ने कहा, “दिल्लीवासी सरकारी दफ्तरों में सुविधा के लिए आते हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर सेवा सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो। जहां कमी मिलेगी, वहां सुधार होगा और जहां लापरवाही मिलेगी, वहां जवाबदेही तय होगी।”

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में