जीएसटी की दरों में राहत, रेस्टोरेंट में खाना अब सस्ता
जीएसटी की दरों में राहत, रेस्टोरेंट में खाना अब सस्ता
नई दिल्ली। जीएसटी में राहत की एक और किस्त आ गई है। एक झटका में 178 वस्तुओं पर से टैक्स स्लैब घटा दी गई हैं। जीएसटी काउंसिल के इस फैसले का ऐलान खुद वित्त मंत्री अरूण जेटली ने किया है।
देखें –
रेस्टोरेंट्स में खाने पर जीएसटी में बड़ी छूट, अब सभी रेस्टोरेंट्स में खाने पर 18% की जगह लगेगा मात्र 5% जीएसटी- जेटली#GSTCouncilMeet pic.twitter.com/9wS6lUhMRI
— IBC24 (@IBC24News) November 10, 2017
जीएसटी काउंसिल के फैसले से अब सिर्फ 50 वस्तुओं पर ही 28 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। काउंसिल के फैसले के बाद अब रेस्टोरेंट में खाना खाने पर अब 18 प्रतिशत की जगह 5 प्रतिशत ही जीएसटी देय होगा। रेस्टोरेंट में खाना सस्ता होने से आम लोगों सहित रेस्टोरेंट मालिकों को भी इसका फायदा होने वाला है।

Facebook


