जाने-माने शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का निधन, अमेरिका के न्यू जर्सी में हुई मौत

जाने-माने शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का निधन, अमेरिका के न्यू जर्सी में हुई मौत

जाने-माने शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का निधन, अमेरिका के न्यू जर्सी में हुई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 17, 2020 1:08 pm IST

नईदिल्ली। जाने-माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया है, उन्होने अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली है। जसराज भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे। प. जसराज ने संगीत दुनिया में 80 वर्ष से अधिक बिताए और कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किए। शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय स्वरों के उनके प्रदर्शनों को एल्बम और फिल्म साउंडट्रैक के रूप में भी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: फेसबुक पर सियासी बवाल के बीच कांग्रेस बोली- बीजेपी के इशारे पर संजय…

जसराज का संबंध मेवाती घराने से रहा। जसराज जब चार वर्ष उम्र में थे तभी उनके पिता पण्डित मोतीराम का देहांत हो गया था और उनका पालन पोषण बड़े भाई पंडित मणिराम के संरक्षण में हुआ । जसराज ने भारत, कनाडा और अमेरिका में संगीत सिखाया है। उनके कुछ शिष्य नामी संगीतकार भी बने हैं।
 
ये भी पढ़ें: प्राइवेट ट्रेनों के ऑपरेटर अपनी मर्जी से चुन सकेंगे हाल्ट स्टेशन, भ…

पंडित जसराज 90 साल के थे, पंडित जसराज अपने जीवन काल में पद्म विभूषण, पद्म श्री संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार आदि सम्मानों से नवाजे गए थे, पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हुआ था।

ये भी पढ़ें: 6 सितंबर तक लॉकडाउन के आदेश जारी, कोरोना के बढ़ते मामलों पर इस राज्…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com