पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन, देश-विदेश में मनमोहक प्रस्तुतियों से मिली थी ख्याति

Ads

पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन, देश-विदेश में मनमोहक प्रस्तुतियों से मिली थी ख्याति

  •  
  • Publish Date - October 14, 2020 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

हैदराबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का मंगलवार देर रात को निधन हो गया। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि एक निजी अस्पताल में भर्ती नायडू ने मंगलवार रात एक बजे अंतिम सांस ली।

read more: महाराष्ट्र में मंदिर नहीं खोलने पर मचा घमासान, अब फडणवीस की पत्नी बोली- शराब …

नायडू की प्रमुख उपलब्धियों में विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम और अन्य बैले (नृत्य-नटिकाओं) की कोरियोग्राफी और उनमें नृत्य तथा अभिनय करना था। इनमें नायडू ने सत्यभामा, देवदेवकी, पद्मावती, मोहिनी, साईबाबा और देवी पार्चती की मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। उनकी प्रस्तुतियों की सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में प्रशंसा हुई हैं उन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में अपनी प्रस्तुति दी है।

read more: सपना चौधरी के पति समेत 70 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, इस…

उन्होंने अपने जीवनकाल में भारत और विदेशों के तमाम छात्रों को प्रशिक्षण भी दिया है। उन्हें पद्मश्री के अलावा आंध्रप्रदेश सरकार और विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों ने भी सम्मानित किया है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने नायडू के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें कुचिपुड़ी की प्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप में याद किया जिनकी सत्यभामा और पद्मावती की भूमिकाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

read more: सोशल मीडिया पर योगी की आपत्तिजनक तस्वीर डालने वाले नाबालिग पर केस द…