Retirement News Latest Update: रिटायरमेंट होने वाले सरकारी कर्मचारियों के शानदार खबर, अब नौकरी के आखिरी दिन मिलेगी खुशियों की सौगात
Retirement News Latest Update: रिटायरमेंट होने वाले सरकारी कर्मचारियों के शानदार खबर, अब नौकरी के आखिरी दिन मिलेगी खुशियों की सौगात

GOVT Employees Retirement Benefits: भाजपा सरकार में कर्मचारियों के रिटायरमेंट को लेकर लिया बड़ा फैसला / Image: IBC24 Customized
- रिटायरमेंट के दिन मिलेगी एक स्तर ऊंची मानद रैंक
- सेवा रिकॉर्ड, APAR और ईमानदारी जैसे मानदंडों को पूरा करना जरूरी
- यह फैसला 30 मई 2025 को गृह मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के तहत लिया गया है
नई दिल्ली: Retirement News Latest Update रिटायरमेंट होने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के लिए यानी नौकरी के आखिरी दिन सरकार एक खास तोहफा देगी। जिससे रिटायरमेंट कर्मचारियों का मनोबल और बढ़ जाएगा।
Retirement News Latest Update अब रिटायरमेंट के दिन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और असम राइफल्स में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन एक मानद रैंक मिलेगी। जो एक स्तर ऊपर होगी।
दरअसल, गृह मंत्रालय ने 30 मई 2025 को एक सर्कुलर जारी किया था। जारी सर्कुलर के अनुसार, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के आत्म-सम्मान, गौरव और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
रिटायरमेंट के ठीक पहले होगा प्रमोशन
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय के जारी सर्कुलर के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स में कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर रैंक तक के कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन एक मानद रैंक ऊंचा दर्जा दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि सुरक्षाबलों के उन कर्मियों के आत्म-सम्मान, गौरव और मनोबल को बढ़ाना।
किसे मिलेगी प्रमोशन?
कर्मी सेवानिवृत्ति के समय प्रमोशन के सभी मापदंड पूरे करता हो।
उसकी सेवा रिकॉर्ड साफ-सुथरी हो।
पिछले 5 वर्षों की APAR (Annual Performance Appraisal Report) कम से कम ‘Good’ हो।
पिछले 5 वर्षों में कोई बड़ी सजा न मिली हो।
कर्मी की ईमानदारी (Integrity) पर कोई संदेह न हो।
विभागीय जांच और सतर्कता विभाग की मंजूरी आवश्यक होगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "CAPF मानद रैंक प्रमोशन" उन्हीं कर्मियों को मिलेगा जो रिटायरमेंट के समय सभी निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हों, जैसे साफ सेवा रिकॉर्ड और अच्छी APAR रिपोर्ट
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Retirement News Latest Update: Retiring Govt Employees Will Get Honorary Rank

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm