रेवंत रेड्डी ने केसीआर को चुनौती दी, 2028 में बीआरएस को हराने का संकल्प लिया
रेवंत रेड्डी ने केसीआर को चुनौती दी, 2028 में बीआरएस को हराने का संकल्प लिया
हैदराबाद, 20 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव को चुनौती दी और 2028 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में उसे हराने का संकल्प लिया।
रेड्डी ने सत्ताधारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रयास करने का भी आह्वान किया।
किसानों के लिए ‘रायथु भरोसा’ निवेश सहायता योजना के तहत धनराशि की दूसरी किस्त जारी करने के बाद जयशंकर भूपालपल्ली जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस अगले विधानसभा चुनावों के बाद देश में सबसे अधिक बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तेलंगाना की 17 लोकसभा सीट में से 15 लोकसभा सीट पर जीत दिलाकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने को कहा।
उन्होंने कहा, ‘अगर मैंने आपको (राव) विपक्ष का दर्जा खोने पर मजबूर नहीं कर दिया तो अपना नाम बदल दूंगा। मैंने आपको 2023 (विधानसभा चुनाव) में हराया, 2024 (लोकसभा चुनाव) में आपको शून्य पर ला दिया, सरपंच और नगर पालिका चुनावों में आपको हराया, जुबली हिल्स और कैंटोनमेंट (विधानसभा उपचुनाव) में आपको हराया।’’
इस बीच तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापस आएगी।
एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान लोग खुश थे, लेकिन वर्तमान में समाज का कोई भी वर्ग मौजूदा सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


