रेवंत रेड्डी ने संसद भवन की तर्ज पर विधानसभा परिसर विकसित करने का प्रस्ताव रखा

रेवंत रेड्डी ने संसद भवन की तर्ज पर विधानसभा परिसर विकसित करने का प्रस्ताव रखा

रेवंत रेड्डी ने संसद भवन की तर्ज पर विधानसभा परिसर विकसित करने का प्रस्ताव रखा
Modified Date: April 27, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: April 27, 2026 9:12 pm IST

हैदराबाद, 27 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को दिल्ली के संसद भवन की तर्ज पर विधानसभा परिसर को विकसित करने और साथ ही एक ‘सेंट्रल हॉल’ के निर्माण का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने विधानसभा परिसर में किए जाने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार, विधान परिषद अध्यक्ष गुथा सुखेन्द्र रेड्डी और अधिकारियों के साथ बैठक की।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अगले सत्र तक ‘सेंट्रल हॉल’ का निर्माण पूरा करने की सिफारिश की है।

उन्होंने विधानसभा परिसर के भीतर सार्वजनिक उद्यान में सदस्यों के लिए एक क्लब स्थापित करने का सुझाव दिया, साथ ही एक पैदल मार्ग और खेल सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की बात कही।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परिसर में मौजूद ऐतिहासिक इमारतों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना काम किया जाना चाहिए, साथ ही विधानसभा परिसर में सुरक्षा भी बढ़ायी जानी चाहिए।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में