सिकंदराबाद के शस्त्रागार से राइफल और पिस्तौल चोरी, सेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Ads

सिकंदराबाद के शस्त्रागार से राइफल और पिस्तौल चोरी, सेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 02:33 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 02:33 PM IST

हैदराबाद, एक सितंबर (भाषा) सिकंदराबाद में सेना के एक प्रतिष्ठान से असॉल्ट राइफल, पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पांच असॉल्ट राइफल, सात पिस्तौल और 21 मैगजीन के अलावा हथियारों में इस्तेमाल होने वाला गोला-बारूद सिकंदराबाद के शस्त्रागार से चोरी हुआ है।

पुलिस ने बताया कि सिकंदराबाद छावनी के बोलारम स्थित भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव