Tomorrow School Close Order: कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश, भारी बारिश की चेतावनी के बाद लिया गया फैसला / Image: AI Generated
देहरादून: Tomorrow All School Close Order सितंबर का महीना आज से शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, जिसके चलते स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेंगी। लेकिन दूसरी ओर भारी बारिश के चलते कल यानि 2 सितंबर को स्कूलों-आंगनबाड़ी सेंटर्स को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि बारिश के चलते बिगड़ हालात को देखते हुए आज भी स्कूलों-आंगनबाड़ी सेंटर्स की छुट्टी कर दी गई थी।
दरअसल, उत्तराखंड में इस समय लगातार भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बिगड़ते मौसम का असर अब स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है।
Tomorrow All School Close Order मौसम विभाग के अनुसार, एक सितंबर को दून-टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार को वॉच श्रेणी में रखा है। दो सितंबर को दून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश संभव है। माैसम विभाग के अनुसार, दून में अगस्त में सामान्य 498.4 एमएम के मुकाबले इस बार करीब 518.3 एमएम बारिश हुई। रायपुर रोड, सर्वे चौक, राजपुर रोड, करनपुर, परेड ग्राउंड, दून अस्पताल और घंटाघर चौक जलमग्न नजर आए। गाड़ियां रेंगती हुई दिखीं। रात 8:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम में द्रोणपुरी इलाके से जलभराव की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम को मौके पर रवाना किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला।
भारी बारिश के चलते रायपुर में मलबा आने से गुच्चूपानी-गंडक मार्ग बंद हो गया। वहीं, सहसपुर के छरबा में एक घर में बिजली गिरी। गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार ने बताया कि दून-मसूरी रोड पर सोमवार को मलबा आया है। रायपुर क्षेत्र में गुच्चूपानी-गंडक मार्ग पर मिट्टी और पत्थर आ गया है। इससे सड़क बंद है। सहस्रधारा से सटे मजाड़ा-कार्लीगाड़ के लोगों को बारिश के चलते अपने गांव, घर-आंगन की चिंता सता रही है।स्थानीय निवासी वीर सिंह ने बताया कि दून शहर में रह रहे लोग बारिश के चलते गांव घर को लेकर मोबाइल पर रोज ही जानकारी ले रहे हैं।
लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश के कारण खासकर ग्रामीण इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिसके चलते मंगलवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए। वहीं, शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से मैलानी-नानपारा रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी ने सोमवार देर रात जारी आदेश में भारी बारिश, जलभराव और आगे भी बारिश की संभावना को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भीरा और पलिया कलां रेलवे स्टेशनों के बीच मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलखंड पर पानी का रिसाव हो गया है। इसके चलते मैलानी, बिछिया और नानपारा के बीच चलने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी।