राजस्थान में अधिकांश हिस्सों मे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

राजस्थान में अधिकांश हिस्सों मे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

राजस्थान में अधिकांश हिस्सों मे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
Modified Date: May 10, 2023 / 10:03 pm IST
Published Date: May 10, 2023 10:03 pm IST

जयपुर, 10 मई (भाषा) राजस्थान में बुधवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को धौलपुर एवं डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर और फलोदी (जोधपुर) में 42.4 डिग्री, जोधपुर में 42.1 डिग्री, टोंक में 41.7 डिग्री, कोटा में 41.3 और भीलवाड़ा और वनस्थली (टोंक) में 41.2-41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अन्य इलाकों में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई है।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में