आरएलपी के स्थापना दिवस पर बीकानेर में बुधवार को रैली

आरएलपी के स्थापना दिवस पर बीकानेर में बुधवार को रैली

आरएलपी के स्थापना दिवस पर बीकानेर में बुधवार को रैली
Modified Date: October 28, 2025 / 03:55 pm IST
Published Date: October 28, 2025 3:55 pm IST

जयपुर, 28 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) बुधवार को अपने सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीकानेर में रैली आयोजित करेगी।

पार्टी के अध्यक्ष एवं नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को कहा, ‘‘इस रैली का उद्देश्य जनता के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और जनकल्याण के लिए उसकी निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करना है।’’

बेनीवाल ने आरएलपी की स्थापना वर्ष 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले की थी।

बेनीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्रित होने का आह्वान किया।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में