आरएनएलवी 2028 तक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना पूरी कर लेगी : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

Ads

आरएनएलवी 2028 तक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना पूरी कर लेगी : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 09:18 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) रेलवे मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) 2028 तक 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना पूरी कर लेगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने यह जानकारी दी।

उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 2016 में स्वीकृत ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन भारतीय रेलवे के सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना के तहत 14.58 किलोमीटर की देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग बनाई जाएगी।

रेल मंत्रालय ने भूमि अधिग्रहण और वन मंजूरी के बाद इस परियोजना का पहला कार्य 2020 में आरएनएलवी को सौंपा था।

अप्रैल 2025 में आरएनएलवी के तत्कालीन सीएमडी प्रदीप गौड़ द्वारा घोषित पिछले कार्यक्रम के अनुसार पूरी परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी होनी थी।

हालांकि, हाल ही में कंपनी के 21वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि आरएनएलवी को इस परियोजना को 2028 तक पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है।

कुमार ने आरएनएलवी की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा, “यह परियोजना उत्तराखंड के लिए एक वरदान साबित होगी।”

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत