कैंटर का कहर, 15 लोगों को कुचला, पांच की मौत
कैंटर का कहर, 15 लोगों को कुचला, पांच की मौत
दिल्लीा। दिल्ली में एक बेकाबू कैंटर ने पंद्रह लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे से आक्रोशित लोगों ने कैंटर में जमकर तोड़फोड़ की।
पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने बढ़ाई सैलरी, जानिए कितना हुआ फायदा
29
हादसा बुधवार रात की है।जब दिल्ली की ओर से आ रहे कैंटर ने फुटबॉल चौक तक करीब पन्द्रह लोगों को कुचल डाला। डाक पार्सल के कैंटर ने सबसे पहले परतापुर क्षेत्र में संजय वन के पास कई लोगों को टक्कर मारी। यहां से भाग रहे कैंटर ने शॉप्रिक्स मॉल के पास सड़क किनारे खड़े रिक्शों को भी टक्कर मार दी और मेरठ की तरफ भाग निकला। इसके बाद टीपीनगर क्षेत्र में मीट से भरे कैंटर में पीछे से टक्कर मारी।
पढ़ें- ओपी चौधरी आज लौटेंगे रायपुर,एयरपोर्ट से लेकर एकात्म परिसर तक भव्य स्वागत की तैयारी
इस हादसे में कैंटर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मीट सड़क पर बिखर गया। अनियंत्रित हुए कैंटर ने दिल्ली चुंगी के पास डिवाइडर पर सो रहे कई युवकों को कुचल दिया। इसके बाद कैंटर ने आगे चल रहे एक रिक्शे में टक्कर मारी और उसे घसीटता हुआ ले गया। अनियंत्रित कैंटर फुटबॉल चौक में जा घुसा। करीब पौन घंटे बाद पहुंची क्रेन ने कैंटर में फंसे रिक्शे को निकाला। दो के शव मौके से निकाले गए। जबकि कई घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भी दो घायलों ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल करीब पांच युवकों की हालत अभी गंभीर है।
वेब डेस्क,IBC24

Facebook


