दिल्ली के शाहबाद डेयरी में लुटेरों ने एटीएम से एक लाख से अधिक की नकदी लूटी
दिल्ली के शाहबाद डेयरी में लुटेरों ने एटीएम से एक लाख से अधिक की नकदी लूटी
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बुधवार तड़के कुछ लुटेरों ने गैस वेल्डिंग मशीन की मदद से एक एटीएम को काटकर उसमें से एक लाख से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब चार बजकर 25 मिनट पर प्रह्लादपुर बांगर में मुख्य बवाना रोड पर हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एटीएम को काटने के लिए गैस वेल्डिंग मशीन का इस्तेमाल किया, जिससे उसमें आग लग गई।
बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने कहा, ‘‘प्राधिकारियों के अनुसार एटीएम से 1,01,400 रुपये चोरी हुए हैं।’’
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लुटेरों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
भाषा
राखी खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: दिल्ली के शाहबाद डेयरी में लुटेरों ने एटीएम से एक लाख से अधिक की नकदी लूटी

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm