Pakistan Attack on Jammu: जम्मू एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला, सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट, धमाके की आवाज भी गूंजी
Pakistan Attack on Jammu: जम्मू एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला, सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट, धमाके की आवाज भी गूंजी

नई दिल्ली: Pakistan Attack on Jammu पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी हरकत को अंजाम दिया है। पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा है। लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इस हमले को नाकाम कर दिया है। भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया है।
Pakistan Attack on Jammu जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में लगातार भारी गोलीबारी कर रही है। स्थिति को देखते हुए जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया है और लगातार सायरन बजाए जा रहे हैं। जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो गए हैं।
सतवारी कैंप पर भी हमले की खबर है। उधर, कुपवाड़ा में भी भारी गोलाबारी हुई है। इसके साथ ही पंजाब के गुरदासपुर में भी ब्लैकआउट किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पुष्टि की है कि जम्मू नागरिक हवाई अड्डे, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और पड़ोसी क्षेत्रों में पाकिस्तान से 8 मिसाइलें दागी गईं और सभी को एस 400 द्वारा रोका/अवरुद्ध किया गया।
बता दें कि 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर समेत भारत के 15 शहरों को ड्रोन और मिसाइल से टारगेट करने की कोशिश की थी। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को हवा में ही नाकाम कर दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=ammGcgrYR0w
#WATCH जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सायरन की आवाज़ सुनाई दे रही है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/OiOoIUnngB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Rocket attack on Jammu airport, blackout after siren sounded

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am