राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कार से 30 लाख रुपये नकद बरामद, कार सवार हिरासत में

Ads

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कार से 30 लाख रुपये नकद बरामद, कार सवार हिरासत में

  •  
  • Publish Date - September 27, 2023 / 06:36 PM IST,
    Updated On - September 27, 2023 / 06:36 PM IST

जयपुर, 27 सितंबर (भाषा) राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जोधपुर के स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के दल के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक कार रोक कर उसकी तलाशी ली और उसमें से 30 लाख रुपये नकद बरामद कर कार सवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर अवैध गतिविधियों की निगरानी के लिये पुलिस की एक टीम गठित की गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने एनसीबी के साथ जलिया जांच चौकी पर नाकाबंदी कर पड़ोसी मध्यप्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक कार आई, जिसमे एक व्यक्ति बैठा था, कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गयी तो इसकी बीच वाली सीट पर एक प्लास्टिक के थैले में 500, 200, 100, व 50 रुपये के नोट मिले, जिसका कुल मूल्य 30 लाख रुपये है ।

उन्होंने बताया कि नगदी के बारे मे कार चालक नीमच निवासी जिग्नेश भाई कोठिया (36) ने कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया, इस पर उसे हिरासत में लेकर संदिग्ध 30 लाख रुपये जब्त कर लिये गये।

मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन