गुजरात, आंध, ओडिशा में तीन पीसीपीआईआर में अब तक 3.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश : सरकार

Ads

गुजरात, आंध, ओडिशा में तीन पीसीपीआईआर में अब तक 3.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश : सरकार

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 10:28 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि गुजरात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तीन पेट्रोलियम, रसायन, और पेट्रोकेमिकल्स निवेश क्षेत्रों (पीसीपीआईआर) में अब तक लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये का कुल निवेश किया गया है।

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तीन पीसीपीआईआर में अब तक कुल 3,49,192 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिससे कुल 2,246 औद्योगिक इकाई के लिए नयी विनिर्माण क्षमता का सृजन हुआ है और 3,71,263 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित हुआ है।

ये तीन पीसीपीआईआर गुजरात के दाहेज, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम-काकीनाडा और ओडिशा के पारादीप में स्थित हैं।

भाषा अविनाश सुभाष

सुभाष