तेलंगाना में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 439 करोड़ रुपये की जब्ती

तेलंगाना में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 439 करोड़ रुपये की जब्ती

तेलंगाना में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 439 करोड़ रुपये की जब्ती
Modified Date: November 3, 2023 / 09:21 am IST
Published Date: November 3, 2023 9:15 am IST

हैदराबाद, दो नवंबर (भाषा) चुनावी राज्य तेलंगाना में नौ अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कुल 439 करोड़ रुपये की नकदी, सोना, शराब और अन्य संभावित प्रलोभनकारी सामग्री जब्त की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 156.2 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 263.7 किलोग्राम सोना, 1091 किलोग्राम चांदी के अलावा 165.2 करोड़ रुपये का कीमती समान जब्त किया गया है।

बयान के मुताबिक, 49.4 करोड़ रुपये की शराब, 24.7 करोड़ रुपये का गांजा और 43.2 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।

बयान में बताया गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा राज्य में नौ अक्टूबर को चुनाव की घोषणा के बाद से दो नवंबर तक कुल संचयी जब्ती का मूल्य 439 करोड़ रुपये से अधिक है।

तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होने हैं।

भाषा

अभिषेक पारुल

पारुल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"