पंजाब: फगवाड़ा में आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Ads

पंजाब: फगवाड़ा में आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 07:16 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 07:16 PM IST

फगवाड़ा, 30 मई (भाषा) जालंधर के आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की शनिवार को सतनामपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के माहेरू गांव के द्वार के पास अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जालंधर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नवीन सिंगला ने बताया कि सिंह के शव के पास से 32 बोर की एक पिस्तौल बरामद हुई, जबकि घटनास्थल के पास खड़ी एक एसयूवी में 12 बोर की राइफल मिली।

डीआईजी ने कहा, ‘हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की हैं। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो हत्या के मामले को सुलझाने के लिए खुफिया एजेंसियों से भी मदद ली जाएगी।

हत्या की सूचना मिलते ही सिंगला कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव तोरा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

डीआईजी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश