Vinesh Phogat Asian Games Trials: सपना टूटते ही छलका विनेश फोगाट का दर्द, बोली- मैं फेल नहीं हुई हूं… जानिए और क्या कहा?

Ads

Vinesh Phogat Asian Games Trials: 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी से 4-6 से हारने के बाद विनेश के पहले शब्द थे, मैं फेल नहीं हुई हूं।

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 06:39 PM IST

Vinesh Phogat Asian Games Trials/Image Credit: ANI

HIGHLIGHTS
  • एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स के 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट को मीनाक्षी गोयत से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा
  • हार के बाद विनेश ने कहा, "मैं फेल नहीं हुई हूं" और सिस्टम पर एकतरफा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
  • महिला पहलवानों, खासकर मां बनने के बाद वापसी करने वाली खिलाड़ियों के लिए बेहतर नियम बनाने की मांग उठाई

दिल्ली। Vinesh Phogat Asian Games Trials: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हारकर बाहर होने के बाद कहा कि वह ‘फेल नहीं हुई है’ और संकल्प लिया कि वह और भी मजबूती से वापसी करेंगी। महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी से 4-6 से हारने के बाद विनेश के पहले शब्द थे, ‘‘मैं फेल नहीं हुई हूं।’’

 

मुझे हार या जीत से कोई समस्या नहीं

Vinesh Phogat Asian Games Trials विनेश फोगाट ने कहा, ‘‘मैं पूरी व्यवस्था से लड़ रही थी। मैं एक तरफ थी और बाकी सब दूसरी तरफ। ’’रेसलर विनेश फोगट ने कहा, “पूरा सिस्टम एक ओर था और मैं व मेरी टीम एक तरफ बैठे थे… सभी लोग मिले हुए हैं और एकतरफा लड़ाई है… मुझे हार या जीत से कोई समस्या नहीं है। पहली बार मैं नहीं हार रही हूं और हम हार कर ही सीखते हैं लेकिन जब पूरा सिस्टम आपके खिलाफ खड़ा हो और फिर भी आप लड़ने की हिम्मत रखते हैं तो मैं खुद को विजेता के रूप में देखती हूं… मैं चाहती हूं कि जो मेरे लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने बहुत ही बड़ा फैसला लिया है, आने वाले अन्य रेस्लरों के लिए ये नया रास्ता खुल गया है… आने वाले समय में उन्हें नया नियम बनाना पड़ेगा कि जो महिला रेस्लर मां बनने के बाद वापसी करना चाहती हैं उन्हें उचित अवसर मिलना चाहिए…”

 

 

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

 

विनेश फोगाट एशियाई खेलों के ट्रायल्स से कैसे बाहर हुईं?

विनेश फोगाट 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मीनाक्षी गोयत से 4-6 से हार गईं, जिसके बाद वह ट्रायल्स से बाहर हो गईं।

हार के बाद विनेश फोगाट ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि वह "फेल नहीं हुई हैं" और पूरा सिस्टम उनके खिलाफ खड़ा था, लेकिन उन्होंने संघर्ष करना जारी रखा।

विनेश फोगाट ने सिस्टम पर क्या आरोप लगाए?

विनेश ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में उन्हें एकतरफा माहौल का सामना करना पड़ा और पूरी व्यवस्था उनके खिलाफ थी।

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का जिक्र क्यों किया?

विनेश ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला भविष्य में महिला पहलवानों, खासकर मां बनने के बाद वापसी करने वाली खिलाड़ियों के लिए नए अवसर खोल सकता है।

क्या विनेश फोगाट ने वापसी के संकेत दिए हैं?

हां, उन्होंने कहा कि वह हार से निराश नहीं हैं और पहले से अधिक मजबूती के साथ वापसी करेंगी।