Asaduddin Owaisi on CM Yogi: ‘सर-ज़मीन-ए-हिंद पर अक़्वाम-ए-आलम के ‘फ़िराक़’..’ सीएम योगी के उर्दू-कठमुल्ला वाले बयान पर बवाल, ओवैसी ने शायराना अंदाज में दिया करारा जवाब
Asaduddin Owaisi on CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में ‘उर्दू’ पर दिए गए बयान पर अब बवाल मच गया है।

Asaduddin Owaisi on CM Yogi | Source : Asaduddin Owaisi X
- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में 'उर्दू' पर दिए गए बयान पर अब बवाल मच गया है।
- असदुद्दीन ओवैसी ने शायराना अंदाज में सीएम योगी को जवाब दिया है।
- उन्होंने कहा, यह साफ है कि यूपी के सीएम को उर्दू नहीं आती।
नई दिल्ली। Asaduddin Owaisi on CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में 'उर्दू' पर दिए गए बयान पर अब बवाल मच गया है। राजनीतिक गलियारों में सीएम योगी पर बयानबाजी की जा रही है। तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के उर्दू और कठमुल्ला वाले बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है। बता दें कि यूपी सदन में जब भोजपुरी, अवधि, और ब्रज भाषा को शामिल किया गया तो विपक्ष ने उर्दू भाषा को भी स्वीकार करने की बात रखी। इस पर सीएम योगी ने कहा कि उर्दू को कठमुल्लों और मौलवियों की भाषा कहा था।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शायराना अंदाज में सीएम योगी को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, यह साफ है कि यूपी के सीएम को उर्दू नहीं आती। लेकिन वे वैज्ञानिक क्यों नहीं बने, इसका जवाब तो वही दे सकते हैं। यूपी के सीएम जिस विचारधारा से आते हैं, उस विचारधारा से किसी ने इस देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया। वे गोरखपुर से आते हैं। रघुपति सहाय 'फिराक' भी उसी गोरखपुर से आते हैं। वे उर्दू के मशहूर शायर थे, लेकिन वे मुसलमान नहीं थे। यह (टिप्पणी) उनकी बौद्धिक क्षमता है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "यूपी के सीएम को यह भी नहीं पता कि उर्दू उत्तर प्रदेश की संस्कृति का हिस्सा है। आरएसएस और बीजेपी के लोग नहीं जानते कि उर्दू को अन्य भाषाओं की तरह संविधान द्वारा संरक्षित किया गया है। वे नहीं जानते कि हर मुसलमान उर्दू नहीं बोलता, यह मुसलमानों की भाषा नहीं है। यह इस देश की आजादी की भाषा रही है। यह इस देश की भाषा है। बीजेपी इस देश को एक भाषा, एक धर्म, एक विचारधारा और एक नेता के हिसाब से बनाना चाहती है।"
‘उनके’ किसी भी शख़्स ने इस मुल्क की आज़ादी में हिस्सा नहीं लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उर्दू को लेकर दिए गए बयान पर मेरा शायराना जवाब।#67YearsOfAIMIMpic.twitter.com/qnnUO0szeK
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 1, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी सदन में उर्दू को "कठमुल्लों और मौलवियों की भाषा" कहा था, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Ruckus over CM Yogi's Urdu-Katha Mullah statement, Owaisi gave a befitting reply in a poetic style

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm