सार्क बैठक में सुषमा की नजरअंदाजी पर पाकिस्तान ने साधा निशाना

सार्क बैठक में सुषमा की नजरअंदाजी पर पाकिस्तान ने साधा निशाना

सार्क बैठक में सुषमा की नजरअंदाजी पर पाकिस्तान ने साधा निशाना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: September 28, 2018 6:43 am IST

नई दिल्ली।सार्क देशो के लिए आयोजित बैठक में सुषमा स्वराज गई हुई हैं। इस दौरान अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित बैठक में भारत-पाकिस्तान के बीच खटास साफ देखने मिली। ज्ञात हो कि बैठक में  भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी के बीच किसी भी तरह की बातचीत नहीं हुई। 

 

इतना ही नहीं जिस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी अपना संबोधन पढ़ रहे थे उस दौरान सुषमा स्वराज  अपने अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण वहां से निकल गई। इन सब में ख़ास बात यह थी कि  सार्क सम्मेलन से सुषमा उस वक्त निकलीं जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री का भाषण होने वाला था। जिसे लेकर पाकिस्तान ने बहुत अधिक नाराजगी जाहिर कि और अपने संबोधन के दौरान कहा कि सार्क की उन्नति में अगर कोई बाधक बन रहा है तो वो एक देश है। 

 

दरअसल, सुषमा स्वराज ने अपने बयान में आतंकवाद के ख़ात्मे के लिए साथ काम करने की बात पर ज़ोर दिया. सुषमा ने सार्क मीटिंग के दौरान अपने बयान में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे लोगों के आर्थिक विकास, प्रगति और क्षेत्रीय सहयोग के लिए शांति और सुरक्षा का माहौल बेहद ज़रूरी है. हमारे क्षेत्र और विश्वभर में शांति और स्थिरता के लिए आतंकवाद इकलौता सबसे बड़ा ख़तरा है. यह ज़रूरी है कि हम आतंकवाद के हर स्वरूप को ख़त्म करने के लिए काम करें और सहयोग का माहौल पैदा करे।

 

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में