शबरिमला सोना चोरी मामला: भाजपा के केरल युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया

Ads

शबरिमला सोना चोरी मामला: भाजपा के केरल युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 12:24 AM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 12:24 AM IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) भाजपा की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा की केरल इकाई ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और शबरिमला मंदिर से जुड़े कथित सोना चोरी मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

पार्टी द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी और मामले के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच हुई मुलाकातों से ‘गंभीर और चिंताजनक सवाल’ उठते हैं।

ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मंदिर से सोने की कथित चोरी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच अप्रभावी रही है और उन्होंने मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की।

विज्ञप्ति में ठाकुर के हवाले से कहा गया है, ‘कांग्रेस आलाकमान के भगवान अयप्पा का सोना चोरी करने वालों से सीधे संबंध हैं। सोनिया गांधी और उनके परिवार को अयप्पा के करोड़ों भक्तों के सामने जवाब देना होगा।’

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र