सैनी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को श्रद्धांजलि दी
सैनी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को श्रद्धांजलि दी
चंडीगढ़, तीन जून (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को हिसार जिले के आदमपुर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सैनी ने भजनलाल के जन प्रेरणा स्थल (समाधि स्थल) पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने परिसर में एक पौधा भी लगाया और पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेनुका बिश्नोई, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई और मंत्री रणबीर गंगवा ने भी श्रद्धांजलि दी।
सैनी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज हिसार में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। आधुनिक हरियाणा के निर्माण, प्रदेश के विकास और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण ने राज्य की प्रगति को एक नयी दिशा दी। स्वर्णीय चौधरी भजनलाल जी का दूरदर्शी नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाता रहेगा।’’
भाषा अमित जोहेब
जोहेब

Facebook


