मेरी सेहत को लेकर कोई परेशानी नहीं: सलमान खान
मेरी सेहत को लेकर कोई परेशानी नहीं: सलमान खान
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के भ्रामक प्रोमो जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर कहा कि उनकी सेहत को लेकर कोई परेशानी नहीं है।
इस प्रोमो में अभिनेता को मंच पर अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद उनके प्रशंसक चिंतित हो गए थे।
शो के 17 सीजन की मेजबानी कर चुके अभिनेता ने कहा कि निर्माताओं ने प्रोमो को इसी तरह तैयार किया था जिसे बाद में सुधार दिया गया।
अभिनेता ने शनिवार को अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए शो के निर्माताओं की ओर से माफी मांगी।
उन्होंने लिखा, ‘मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है। ‘बिग बॉस’ के प्रोमो को जिस तरह दिखाया गया, उसे इस तरह नहीं बनाया जाना चाहिए था।’
सलमान ने आगे लिखा, ‘प्रोमो जिस तरह से तैयार किया गया, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा अनुमान है कि शो के प्रचार के लिए वे इसी तरह के प्रारूप का इस्तेमाल करते हैं। मैं उनकी ओर से माफी मांगता हूं।’
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


