वज़न बढ़ने पर हो रही ट्रोलिंग के बीच सलमान खान ने कैटरीना कैफ का समर्थन किया
वज़न बढ़ने पर हो रही ट्रोलिंग के बीच सलमान खान ने कैटरीना कैफ का समर्थन किया
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) मां बनने के बाद वजन बढ़ने को लेकर अभिनेत्री कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वाले लोगों की बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आलोचना की।
‘बिग बॉस’ के सीजन 20 के एक एपिसोड के दौरान सलमान ने अपनी बदलती शक्ल-सूरत को लेकर ट्रोल किए जाने का जिक्र किया।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए प्रजनन के बाद वजन बढ़ने और इसे लेकर ट्रोलिंग पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा, ‘‘किसी के गर्भवती होने पर आप उसे ट्रोल क्यों करते हैं? प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो फिट हो जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।’’
‘ट्रोलिंग’ इंटरनेट और सोशल मीडिया पर जानबूझकर किया जाने वाला ऐसा व्यवहार है, जिसका उद्देश्य दूसरों को भड़काना, परेशान करना या अपमानित करना होता है।
कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान को जन्म दिया था। वह हाल में अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में नजर आई थीं।
इस समारोह के वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने कैटरीना को ट्रोल किया। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने उनकी फिल्मों की पुरानी तस्वीरें साझा कर उनके मौजूदा रूप से उनकी तुलना भी की।
अभिनेत्री ने इस बारे में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत

Facebook


