उप्र : संभल दंगा मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग ने लोगों के बयान दर्ज किए
उप्र : संभल दंगा मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग ने लोगों के बयान दर्ज किए
संभल (उप्र), 28 फरवरी (भाषा) संभल में पिछले साल 24 नवंबर को यहां की शाही जामा मस्जिद में एक सर्वेक्षण के दौरान हुए दंगों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग के सदस्यों ने शुक्रवार को लोगों के बयान दर्ज किए।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार आयोग में उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा, पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरविंद कुमार जैन और उत्तर प्रदेश के पूर्व अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद शामिल हैं। ये सदस्य बयान दर्ज करने के लिए चंदौसी रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आए हैं।
आयोग का गठन 24 नवंबर को संभल दंगे के बाद किया गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे।
आयोग ने इससे पहले, गत वर्ष एक दिसंबर, और फिर 21 और 30 जनवरी को संभल का दौरा किया था। पिछले दौरे के दौरान अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए थे।
भाषा सं आनन्द नरेश मनीषा
मनीषा

Facebook


