नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) मणिपुर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने बृहस्पतिवार को ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव’ में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थक भी साथ थे।
मृदुल ने 20 अक्टूबर, 2023 को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी और वह 21 नवंबर, 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर अपनी प्रैक्टिस फिर से शुरू की।
मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले, मृदुल मई 2009 से दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 18 अगस्त को होगा।
इसके अलावा, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपम लाल दास ने भी एससीबीए के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
भाषा
नेत्रपाल नरेश
नरेश