कटक में स्कूल बस का चालक दो छात्राओं से बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

Ads

कटक में स्कूल बस का चालक दो छात्राओं से बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 03:24 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 03:24 PM IST

कटक (ओडिशा), 26 फरवरी (भाषा) कटक पुलिस ने एक निजी स्कूल की बस के चालक को दो छात्राओं से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, चालक को छावनी थानाक्षेत्र में एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए नियुक्त किया गया था और उसने कथित तौर पर मंगलवार को बस के अंदर दो छात्राओं से बलात्कार करने का प्रयास किया।

उसने बताया कि जगतसिंहपुर जिले के निवासी 55 वर्षीय आरोपी को यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह (बलात्कार) और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

थाने के पुलिस अधिकारी ने कहा,“हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।”

पुलिस ने इस मामले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

भाषा

राजकुमार संतोष

संतोष