School Closed: फिर शुरू हुई स्कूल की छुट्टियां, यहां 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला
School Closed: फिर शुरू हुई स्कूल की छुट्टियां, यहां 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला

School Closed। Image Credit: IBC24 File Image
School Closed: ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में कई शहरों में कोहरे और धुंध ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहीं इस बीच वायु प्रदूषण ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में इस बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है। जिसमें कहा है कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में स्कूलों कक्षा 5वीं तक के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।
बता दें कि, हरियाणा के 12 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं पश्चिमी हरियाणा में राजस्थान के इलाकों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक हरियाणा में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के 11 शहरों में मैक्सिमम एक्यूआई 400 पार हो गया है।
School Closed: वहीं प्रदेश के शहर स्मॉग की चादर में लिपटे हैं। पांच दिन से लगातार स्मॉग छाया हुआ है। देश के 22 शहरों में दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा खराब है। राजधानी दिल्ली में 16 नवंबर से अगले आदेश तक सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं तक की कक्षा को ऑनलाइन कर दिया गया है। छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को ही स्कूल आने कहा गया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: School Closed: Schools up to class 5 will remain closed in Haryana

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm