School Holidays In August : नई दिल्ली। साल का आठवां महीना अगस्त शुरू हो गया है। इसके साथ ही छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस महीने छुट्टियों की भरमार है। व्रत-त्योहारों की वजह से इस महीने बहुत सारी छुट्टियां मिलने वाली है। इसके साथ ही इस महीने स्कूलों में भी बहुत छुट्टियां मिलेंगी।>>*IBC24 News Channel केWHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिएयहां CLICK करें*<<
बता दें अगस्त में कुल आठ दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसमें चार रविवार होते हैं और चार त्योहार की छुट्टियां शामिल हैं। पहला पर्व रक्षा बंधन का है, यह 11 अगस्त को पड़ेगा. इस दिन स्कूल बंद रहेगा। फिर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी लेकिन कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 18 अगस्त को आएगी जन्माष्टमी, इस दिन भी स्कूल बंद रहेगा। 30 अगस्त को गणेश चौथ है और स्कूल बंद रहेगा।