पंजाब और हरियाणा के स्कूलों को बम की धमकी मिली, परिसर खाली कराए गए

पंजाब और हरियाणा के स्कूलों को बम की धमकी मिली, परिसर खाली कराए गए

पंजाब और हरियाणा के स्कूलों को बम की धमकी मिली, परिसर खाली कराए गए
Modified Date: September 24, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: September 24, 2026 5:14 pm IST

फिरोजपुर/पंचकूला, 24 सितंबर (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई स्कूलों को बृहस्पतिवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने परिसरों को खाली कराकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया लेकिन किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पंजाब के फिरोजपुर में उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में नामित एक राजकीय कन्या विद्यालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर अज्ञात ईमेल से बम की धमकी मिली। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्रों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए परिसर खाली कराया।

हरियाणा के पंचकूला में भी कम से कम दो निजी स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। पुलिस ने स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों की तलाशी ली।

पंचकूला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी मिलने के बाद खाली कराए गए स्कूल परिसर और भवन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

फिरोजपुर में भी पुलिस ने स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने कहा कि ईमेल भेजने वाले की पहचान तथा उसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर खाली कराया गया।’’

उन्होंने बताया कि साइबर टीम भी ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

यह घटना पिछले कुछ महीनों में पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर इसी तरह की धमकियां मिलने के बाद हुई है।

इस महीने की शुरुआत में फिरोजपुर जिला अदालत परिसर को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। इसके बाद पुलिस ने परिसर खाली कराया और सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तलाशी ली थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में